अक्टूबर तक पाक ने 369 बार किया सीजफायर का उल्लंघन

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार(16 नवंबर) को बताया कि इस साल के शुरूआती 10 महीनों में पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में 369 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ने पाक को दिया झटका, सैन्य मदद के लिए फिर लगाई शर्त

गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने राज्यसभा को यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2016 में दो नवंबर तक पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन की 210 घटनाएं हुईं।

इसे भी पढ़िए :  करण जौहर की फिल्म की पैरवी में उतरे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

एक सवाल के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि राज्य में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन की 159 घटनाएं हुईं।

इसे भी पढ़िए :  अटल सरकार में ICHR चेयरमैन रहे इतिहासकार ने सिनेमाघरों में राष्ट्रगान के ऑर्डर को बताया बेवकूफी भरा फैसला

अहीर ने बताया कि वर्ष 2015 में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन 253 घटनाएं और नियंत्रण रेखा पर ऐसी 152 घटनाएं हुई थीं।