J&K: आतंकियों संग मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कश्मीर के बारामूला जिले के वन्य इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में बुधवार(16 नवंबर) को एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी से जुड़ी सूचना मिलने के बाद बारामूला जिले के जालूरा इलाके में स्थित मारबल गांव में तड़के आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किया था।

इसे भी पढ़िए :  मानव तस्करी : 17 साल तक जल्लादों की कैद में रहीं दो बहने, पूरी कहानी पढ़कर हैरान रह जाएंगे

उन्होंने कहा कि आतंकियों के साथ हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे पास ही स्थित कुपवाड़ा जिले के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। बाद में घायल पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़िए :  J&K: बारामूला में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

आपको बता दें कि अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्‍तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लघंन किया जा रहा है। वहीं, पाक फायरिंग की आड़ में आतंकी घुसपैठ की कोशिश में जुटा है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में उर्दू और पंजाबी के आध्यापकों की बढ़ेगी मांग!