Use your ← → (arrow) keys to browse
उरी हमले में शहीद हुए सेना के जवानों को अंतिम विदाई दी जा रही है। सैनिकों की शहादत पर जहां पूरा देश गम में डूबा हुआ है तो वहीं उनके घर वालों का बुरा हाल है उनको अभी तक इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि उनके घर का सदस्य देश के लिए शहीद हो चुका है और अब उन लोगों के बीच नहीं हैं। सैनिकों की शहादत पर सरकार ने उनके परिवार को मुआवजा देने का वादा किया है। जिसे लेकर परिवार वालों में गुस्सा भी नज़र आ रहा है। आतंकी हमले में शहीद हुए अशोक सिंह की बीवी ने बिहार सरकार से मुआवजे को लेकर नाराजगी जताई है।
इसे भी पढ़िए : यूपी चुनाव में सवर्णों पर दाव खेलेगी कांग्रेस, 150 सीटों होंगे उच्ची जाती के उम्मीदवार
शहीद अशोक सिंह की बीवी संगीता ने बिहार सरकार को भिखारी कहा है, हमको इनकी भीख नहीं चाहिए। दूसरे राज्यों में सरकार जहां 10 लाख और 20 लाख दे रही है, वहीं बिहार सरकार 5 लाख दे रही। मेरे पति दारू पीकर थोड़े ही मरे हैं। देश के लिए शहीद हुए हैं।
Use your ← → (arrow) keys to browse
































































