यूजीसी ने दी खुशखबरी- डिस्टेंस से कोर्स करने वालों के लिए बदला नियम

0
यूजीसी

जो भी स्टूडेंट डिस्टेंस की डिग्री को लेकर पढ़ते है अब इस तरह के स्टूडेंट को गुमराह नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए यूजीसी ने डिस्टेंस सेंटरों पर शिकंजा कसा है। अब डिस्टेंस सेंटर से मिलने वाली डिग्री या फिर कोई अन्य प्रमाणपत्र पर डिस्टेंस मोड अंकित करना अनिवार्य होगा।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने रचा इतिहास, देश के सबसे वजनी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का प्रक्षेपण

दरअसल, कुछ संस्थान डिस्टेंस के माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों की डिग्री या अन्य प्रमाणपत्र पर डिस्टेंस मोड अंकित नहीं कर रहे थे। ऐसे में असमंजस की स्थिति रहती थी कि छात्र ने डिस्टेंस मोड से पढ़ाई की है या फिर रेगुलर। काफी समय से यूजीसी को इसकी शिकायत मिल रही थी। अब यूजीसी ने इस पर सख्त कदम उठाया है।

इसे भी पढ़िए :  रेयान इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे के साथ हुई थी यौन शोषण की कोशिश, हत्यारे बस कंडक्टर ने कबूला गुनाह

यूजीसी ने 31 अक्तूबर को देशभर की यूनिवर्सिटी को पत्र जारी किया है। इसमें सख्त हिदायत दी गई है कि जिन यूनिवर्सिटी के तहत डिस्टेंस सेंटर चल रहे हैं वहां से मिलने वाली डिग्री, मार्कशीट, डिप्लोमा या अन्य प्रमाणपत्र पर डिस्टेंस मोड लिखा होना चहिए।

इसे भी पढ़िए :  दूरदर्शन की एंकर सलमा सुलताना का ये वीडियो सबक है, आज के चीखने-चिल्लाने वाले एंकर्स के लिए