घर के लोगों ने एक दूसरे को दिया था जहर का इंजेक्शन – पांच की मौत

0
लोगों
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

रांची:- नगर के सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित रिवर्सा अपार्टमेंट के 10वें माले पर फ़्लैट नंबर 1002 ,एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पहले माना जा रहा था कि डॉक्टर सुकांतो सरकार ने अपने परिवार के लोगों की हत्या कर खुद को चाकू मारकर कर खुदकुशी करने की कोशिश की। लेकिन अब सुकांतो सरकार ने अपना बयान देकर सबको चौंका दिया है। सोमवार को रिम्स अस्पताल में दंडाधिकारी के सामने उनका बयान रिकॉर्ड किया गया, जिसमें उन्होने बताया है कि सबने एक दूसरे को नींद का हैवी डोज इंजेक्शन दिया, जिससे सबकी मौत हो गई। उन्होने खुद किसी को इंजेक्शन नहीं दिया है। उन्होने खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन हिम्मत जवाब दे गई इसलिए शरीर पर जख्मों के निशान हैं।

इसे भी पढ़िए :  सरदार वल्लभभाई पटेल को प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

गौरतलब है कि इस घटना में डॉक्टर सुकांतो की पत्नी अंजना सरकार (60 साल),बेटा समीर सरकार (37 साल), भतीजे पार्थिव की पत्नी मौमिता सरकार (27 साल), मौमिता की पांच साल की बेटी सुमिता सरकार और समीर की सात साल की बेटी समिता सरकार की मौत हो गई थी। पूरी घटना शनिवार की रात 10-11 के बीच की है। डॉक्टर ने बताया कि समीर ने अपनी बेटी को इंजेक्शन दिया। मौमिता ने अपनी बेटी को इंजेक्शन दिया।समीर ने मौमिता को इंजेक्शन दिया, अंजना ने समीर को और खुद को इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन कंपोज का था।जब डॉक्टर समझ गए कि सब मर गए, तब रात करीब दो बजे उन्होने खुद को चाकू मारी थी।
अगले पेज पर पढ़िए- क्या थी इस पूरे घटना की वजह

इसे भी पढ़िए :  गौतम गंभीर को करना होगा और इंतजार, कोलकाता टेस्ट में भी नहीं मिली जगह
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse