देशभर में चल रहे है 279 फर्जी संस्थान, दिल्ली में सबसे ज्यादा

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

एक अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि हमने अस्वीकृत और अनियमित संस्थानों की सूची संबंधित राज्यों को भेज दी है ताकि वह उस पर कार्रवाई कर सकें। यूजीसी के एक अधिकारी के मुताबिक उन्‍होंने सभी राज्‍यों काे उनके यहां मौजूद फर्जी संस्‍थान और फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्‍ट भेजी है और सरकार से ऐसे संस्‍थान और विश्‍वविद्यालयों पर कार्रवाई करने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  जानें अर्नब के खुलासे और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का क्या हुआ असर, कैसे दाल-भात-चोखा खाकर बिंदास जिंदगी जी रहे लालू

 

तेलंगाना, यूपी, पश्चिम बंगाल और महाराष्‍ट्र में काफी संख्‍या में फर्जी संस्‍थान और फर्जी विश्‍वविद्यालय मौजूद हैं।एआईसीटीई ने भी इस तरह के संस्‍थानों को नोटिस जारी कर अपनी गतिविधियां तुरंत बंद करने को कहा है। साथ ही कहा गया है कि वह यदि अपने संस्‍थान काे जारी रखना चाहते हैं तो पहले इसके लिए उनसे इजाजत लें।

इसे भी पढ़िए :  रिटायरमेेंट के सवाल पर जेठमलानी ने चीफ जस्टिस को दिया ऐसा जवाब की सब चौंक गए!

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्‍य सभा में इसकी जानकारी देते हुए मानव संसाधन विकास राज्‍य मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने बताया है कि इस संबंध में सभी राज्‍यों को एक पत्र भेजकर फर्जी संस्‍थानों और विश्‍वविद्यालयों की जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने को कहा गया है। इसके अलावा राज्‍य सरकारों से शुरुआती स्‍तर पर इस तरह के संस्‍थानों और विश्‍वविद्यालयों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की बात कही गई है।

इसे भी पढ़िए :  राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'दोनों पक्ष मिलकर सुलझायें मुद्दा'
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse