सरकार ने जारी किया QR कोड फीचर वाला नया पैन कार्ड, अब नहीं संभव होगी हेरा फेरी

0
पैन कार्ड

सरकार ने नए डिजाइन वाला स्थायी खाता संख्या (पैन) कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। इसमें अतिरिक्त सुरक्षा खूबियां जोड़ी गई हैं जिससे इससे किसी तरीके से छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी।

इसमें सामग्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखी है। आयकर विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। नए रूप वाले पैन कार्ड को एनएसडीएल तथा यूटीआई इन्फ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लि. ने छापा है।

इसे भी पढ़िए :  सरकार की आंतरिक रिपोर्ट में खुलासा, नोटबंदी लागू करने के तरीकों से लोगों में है असंतोष

इसका वितरण एक जनवरी से शुरू हो गया है। ये कार्ड नए आवेदकों को जारी किए जा रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि नए पैनकार्ड का वितरण एक जनवरी से शुरू हो गया है। लेकिन यह सिर्फ नए आवेदकों के लिए है।

इसे भी पढ़िए :  शक के दायरे में 9 लाख बैंक अकाउंट्स, 31 मार्च बाद हो सकती है कार्रवाई

भाषा की खबर के अनुसार, सरकार ने इस कार्ड में नया फीचर क्विक रेस्पॉन्स (क्यूआर) कोड जोड़ा है जिससे सत्यापन की प्रक्रिया में मदद मिलेगी। सरकार के अनुमान के अनुसार देशभर में हर साल ढाई करोड़ लोग पैनकार्ड के लिए आवेदन करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैय्यबा के 6 आतंकी गिरफ्तार