सरकारी एलान: कैशलेस बनें, करोड़पति बनें

0
कैशलेस

नई दिल्ली : डिजिटल और कैशलेस पेमेंट्स को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग ने ग्राहकों और दुकानदारों के लिए इंसेन्टिव्स का एलान किया । नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 25 दिसंबर से अगले 100 दिन तक लकी ग्राहक योजना के तहत 15,000 उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 1,000 रुपये का इनाम दिए जाने का ऐलान किया। इसके अलावा व्यापारियों को भी डिजिधन व्यापारी योजना के तहत 50,000 रुपये दिए जाने की घोषणा की।

इसे भी पढ़िए :  विपक्ष को तगड़ा झटका, बीजेपी से होगा अगला राष्ट्रपति?

अमिताभ कांत ने कहा कि एक सप्ताह में डिजिटल पेमेंट करने वाले दुकानदारों को एक सप्ताह में 7,000 अवॉर्ड दिए जाएंगे। अमिताभ कांत ने कहा कि क्रिसमस डे से शुरू हो रही लकी ग्राहक योजना के तहत एनपीसीआई यानी नैशनल पेमेंट्स कमिशन ऑफ इंडिया की ओर से अगले 100 दिनों तक 15,000 विजेताओं को प्रतिदिन 1,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा 14 अप्रैल को तीन मेगा ड्रॉ भी होंगे। इसमें विजेताओं को 1 करोड़, 50 लाख और 25 लाख का इनाम दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  इस बार गणतंत्र दिवस पर रचेगा इतिहास! 5000 मदरसों में फहराया जाएगा तिरंगा

पिछले दिनों वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी कैशलेस इकॉनमी को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल पेमेंट्स पर 11 छूटों को ऐलान किया था। इनमें बीमा, रेलवे और पेट्रोल पंप पर खरीद समेत कई अहम ट्रांजैक्शंस शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  अब उधार ले सकेंगे रेल टिकट, IRCTC ने शुरु की यह सर्विस