नोटबंदी: ‘ब्लैक डे’ पर सरकार का पलटवार, कहा- ‘कालाधन समर्थन दिवस’ मना रहा विपक्ष

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के खिलाफ ‘काला दिवस’ मनाने को लेकर विपक्ष पर पलटवार करते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार(8 दिसंबर) को कहा कि वास्तव में विपक्षी दल ‘काला दिवस’ नहीं, ‘कालाधन समर्थन दिवस’ मना रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  शरद यादव आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान

नायडू ने कहा कि मुझे बताया गया कि हमारे राजनीतिक विरोधी खासतौर पर कांग्रेस ‘काला दिवस’ मना रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि वे ‘कालाधन समर्थन दिवस’ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद भवन परिसर में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष विपक्षी दलों का धरना प्रदर्शन एक बड़ा ‘तमाशा’ है और यह राष्ट्रपिता का अपमान है।

इसे भी पढ़िए :  विपक्ष ने राज्यसभा में नोटबंदी का किया विरोध, पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना

दरअसल, गरुवार को विपक्षी दल नोटबंदी को एक महीना गुजरने के विरोध स्वरूप काला दिवस’ मनाया। जिसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, माकपा, भाकपा और सपा ने संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़िए :  जब लोकसभा अध्यक्ष बोलीं- कभी तो सरकार की सराहना कर दो