ओमान में 14 दिसंबर से शुरू होगा भारत-अरब साझेदारी सम्मेलन का आयोजन

0
प्रतिकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। भारत और अरब देशों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय पांचवें भारत-अरब साझेदारी सम्मेलन का आयोजन 14 दिसंबर से ओमान की राजधानी मस्कट में किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  आईएसआईएस के पनपने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री कैमरन जिम्मेदार: ब्रिटिश समिति

इस सम्मेलन का आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय के सहयोग से ओमान के विदेश मंत्रालय और अरब लीग सचिवालय द्वारा किया जा रहा है। अन्य भागीदारों में फेडरेशन ऑफ अरब बिजनेसमैन (एफएबी) और जनरल यूनियन ऑफ अरब चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर (जीयूसीसीआईए) शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  कोलंबिया में 254 लोगों की मौत, वजह जान कर हैरान रह जाएंगे

काहिरा में भारत के राजदूत संजय भट्टाचार्य ने कहा कि इस साझेदारी सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण भाग आर्थिक सहयोग और व्यापार संबंधों को बढ़ावा देना है। इस साल होने जा रहे सम्मेलन का विषय ‘‘सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार और सहयोग की दिशा में भागीदारी सुनिश्चित करना है।’’

इसे भी पढ़िए :  पनामा पेपर लीक: नवाज शरीफ़ को मिली क्षणिक राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया फिर से जांच करने का आदेश