पाकिस्तान की उड़ेगी नींद ,भारत नें किया मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण

0
अग्नि-1
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत ने तकनीकी ताकत में इजाफा करते हुए आज परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम स्वदेश निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

यह मिसाइल 700 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य को भेद सकती है। इस परीक्षण को ओडिशा के तट पर स्थित परीक्षण रेंज से अंजाम दिया गया। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि सतह से सतह पर मार सकने में सक्षम इस मिसाइल को अब्दुल कलाम आइलैंड (व्हीलर आइलैंड) की लॉन्च पैड संख्या 4 से सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया।मध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल। इस परीक्षण को सफल बताते हुए उन्होंने कहा कि मध्यम दूरी तक मार करने वाली की एकल चरण मिसाइल का परीक्षण ‘भारतीय सेना की रणनीतिक बल कमान के प्रशिक्षण अभ्यास का हिस्सा है।’ उन्होंने कहा, ‘इस परीक्षण को रणनीतिक बल कमान ने तय अंतराल पर होने वाली प्रशिक्षण गतिविधि के तौर पर अंजाम दिया।

इसे भी पढ़िए :  सरकार ने दी राहत, 15 दिसंबर तक चलेगें 500 के पुराने नोट

उन्होंने कहा कि इस परीक्षण से जुड़े पथ का निरीक्षण आधुनिक रडारों, टेलीमीट्री पर्यवेक्षण स्टेशनों, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक यंत्रों और नौवहन पोतों की मदद से किया गया। यह निरीक्षण मिसाइल के प्रक्षेपण से लेकर उसके लक्ष्य तक पहुंच जाने तक सटीकता के साथ किया गया। अग्नि-1 मिसाइल आधुनिक दिशासूचक प्रणाली से लैस है, जो यह सुनिश्चित करती है कि मिसाइल उच्चतम सटीकता के साथ लक्ष्य पर पहुंच जाए। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि पहले ही सैन्य बलों में शामिल की जा चुकी मिसाइल ने रेंज, सटीकता और मारक क्षमता के रूप में अपनी उत्कृष्ट क्षमता साबित की है।

इसे भी पढ़िए :  India vs England, राजकोट टेस्ट में इंगलैंड ने 500 का स्कोर किया पार

अगले पेज पर पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse