हुर्रियत नेता मीरवाइज, यासीन मलिक और गिलानी को किया गया नजरबंद

0

हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर हंगामे की आशंका को देखते हुए अलगाववादी नेताओं  के खिलाफ धड़पकड़ करने का अभियान चला रखा है. हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक और सैयद अली शाह गिलानी को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया है. दूसरी ओर यासीन मलिक को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है. इनके अलावा अन्य स्थानीय नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पास हुआ जीएसटी

बुरहान वानी की बरसी पर कश्मीर के आईजीपी मुनीर खान ने कहा कि अलगाववादी नेताओं की ओर से हंगामे की आशंका को देखते हुए वही सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही राज्य सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों में 6 जुलाई से 10 दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया है.

इसे भी पढ़िए :  अब चाहे बर्फ गिरे या पहाड़ दरकें...जम्मू से कभी जुदा नहीं होगा कश्मीर! पढ़िए पूरी खबर

हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की याद में होने वाली रैली को ब्रिटेन ने रद्द कर दिया है. भारत सरकार की शिकायत के बाद बर्मिंघम प्रशासन ने ये कदम उठाया.

इसे भी पढ़िए :  कलीजियम की कार्यवाही में पारदर्शिता के मुद्दे पर जस्टिस चेलमेश्वर के समर्थन में तीन पूर्व मुख्य न्यायाधीश

दरअसल, पिछले साल 8 जुलाई को कश्मीर में सेना ने बुरहान वानी को ढेर कर दिया था. बुरहान की याद में कुछ लोगों ने इस दिन को ‘बुरहान वानी दिवस’ के रूप में मनाने का ऐलान किया था.