मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद: जयराम नरेश

0

दिल्ली
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने खिलाफ लगाए गए केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के आरोपों को ‘‘बेबुनियाद’’ बताते हुए कहा कि खुद माफी मांगने के बजाय पर वह चाहती हैं कि हम माफी मांगे।

कौर ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद रमेश ने उनके साथ ‘‘र्दुव्युवहार’’ किया था।

इसे भी पढ़िए :  समाजवादी पार्टी के कुनबे में कलह का क्या होगा अंजाम ? देखिए COBRAPOST IN-DEPTH LIVE

कौर ने राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी को लिखकर रमेश तथा कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के खिलाफ ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ की मांग की है। उन्होंने दोनों पर उनके खिलाफ ‘‘अपमानजनक भाषा’’ का प्रयोग करने का आरोप लगाया है जिसके कारण ‘‘बतौर महिला और मंत्री दोनों ही रूपों में उनका अपमान हुआ।’’ शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढिंढसा ने भी दोनों नेताओं के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया है, जो सभापति के पास लंबित है।

इसे भी पढ़िए :  देश के सबसे बड़े सुरंग सड़क की सबसे बड़ी कमजोरी जानिए

रमेश ने कहा कि सभापति द्वारा पूछे जाने पर वह और रेणुका अपना पक्ष स्पष्ट करेंगे।