इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 330 रनों से हराया

0

मैनचेस्टर, 25 जुलाई :एएफपी: इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को आज 330 रनों से हरा दिया।

इंग्लैंड के गेंदबगाज जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट लेकर इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छी वापसी की है।

इसे भी पढ़िए :  चेन्नई टेस्ट : जानिए 9 दिलचस्प तथ्य

पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 565 रनों का लक्ष्य था। लेकिन खेल के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में चाय के बाद पाकिस्तान की पूरी टीम महज 234 रनों पर ही सिमट गयी।

इसे भी पढ़िए :  देखिए बेटी जिवा के साथ मस्ती करते कैप्टन कूल माही का वीडियो

रनों के मामले में यह इंग्लैंड की पांचवी सबसे बड़ी जीत है।

चार मैचों की इस सीरिज में अभी तक पाकिस्तान और इंग्लैंड एक-एक मैच जीत कर बराबरी पर हैं।

इसे भी पढ़िए :  IND vs ENG : पुणे में भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला