चैंपियंस ट्रॉफी के बाद क्रिकेट को अलविदा कहेंगे एमएस धोनी? टीम समेत पूरे बोर्ड ने बोला-थैंक्यू कैप्टन, देखें वीडियो

0
महेंद्र सिंह धोनी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद टी20 सीरीज खिताब भी अपने नाम करने वाली टीम इंडिया ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम को अपने नेतृत्व में उंचाईयों पर पहुंचाने के लिए सम्मानित किया है। टीम के हेड कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली सहित पूरी टीम ने बेंगलुरू टी20 मैच के बाद एक कमरे में इकठ्ठा होकर धोनी के प्रति अपनी कृतज्ञतय जाहिर की। हेड कोच अनिल कुंबले ने सबसे पहले बोलते हुए महेंद्र सिंह धोनी को एक सच्चा और साहसी नेतृत्वकर्ता बताया और ​टीम के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणाश्रोत बताया। उन्होंने टीम इंडिया को सफलता की नई उंचाईयों पर ले जाने के लिए एमएस धोनी का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़िए :  हिंदू होने की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दानिश कनेरिया की नहीं कर रहा मदद

इसके बाद कुंबले ने धोनी को सम्मानित करने के लिए वर्तमान कप्तान विराट कोहली को बुलाया। विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को लकड़ी का बना हुआ एक स्मृतिचिन्ह भेंट किया, जिस पर चांदी के चार स्टार लगे हुए थे। बेंगलुरू में टीम होटल एक छोटा सा प्राइवेट प्रोग्राम आॅर्गनाइज किया गया था, जिसमें टीम के खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ के आलावा चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद मौजूद थे। टीम के सभी खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट के इस सबसे सफल कप्तान के लिए थैंक्यू नोट भी पढ़ा। महेंद्र सिंह धोनी को भेंट किए गए स्मृति चिन्ह में जो चार स्टार लगे हुए थे वे कप्तान के तौर पर उनकी चार सबसे बड़ी सफलताओं को इंगित कर रहे थे। जिसमें, टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और टेस्ट में नंबर एक टीम बनना शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  24 जनवरी को BCCI के नए मुखिया का सुप्रीम कोर्ट करेगा ऐलान

अगले पेज पर देखें वीडियो 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse