कांग्रेस के सत्ता में आते ही दिल्ली की तर्ज पर होगा उत्तर प्रदेश का विकास :शीला

0

कानपुर, 25 जुलाई :भाषा: उत्तर प्रदेश में 27 साल बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने का दावा करते हुये दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज रात यहां कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी चौथे नंबर पर होगी और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी सांसद ने उठाए सरकार पर सवाल, कहा- पुराने नोट जमा कराने पर पाबंदी गैर-जरूरी, खो देंगे जनता का भरोसा

उन्होंने कहा कि पिछले 27 बरसों में सपा, बसपा और भाजपा के शासन काल में उत्तर प्रदेश लगातार पिछड़ता ही चला गया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि दिल्ली को पहले मुगलांे ने बनाया और फिर अंग्रेजों ने उसे खड़ा किया लेकिन दिल्ली को संजाने सवारने का काम शीला दीक्षित ने किया। इसी तरह वह उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश का विकास करेंगी ।

इसे भी पढ़िए :  तो रिपब्लिक का ये स्टिगं फर्जी था? चैनल और अरनब गोस्वामी के खिलाफ प्रेस काउंसिल से शिकायत

दिल्ली से चली कांग्रेस पार्टी की यात्रा आज रात सवा ग्यारह बजे कानपुर के घंटाघर पहुंची ।

राजबब्बर ने कानपुर के सांसद मुरली मनोहर जोशी को निशाना बनाते हुये कहा कि वह कभी कभार ही कानपुर आते है और उन्हें कानपुर के विकास से कोई मतलब नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने आखिर क्यों की पीएम मोदी के मंत्री की तारीफ? पढ़ें पूरी ख़बर

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियां जाति आधारित राजनीति करती हैं लेकिन कांग्रेस हर उस आदमी, नौजवान, बेरोजगार, किसान और महिला के साथ है जिन्हें उनका हक नहीं मिला है।