मिश्रा ने उपराज्यपाल, एसीबी प्रमुख के खिलाफ मामले दर्ज करने की मांग की

0
मीडियाकर्मियों

नई दिल्ली, कथित डीजेबी जल टैंकर ‘‘घोटाले’’ के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा :एसीबी: द्वारा पूछताछ के बाद दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने आज उपराज्यपाल नजीब जंग और एसीबी प्रमुख एमके मीणा के खिलाफ मामले दर्ज करने की मांग की।

इसे भी पढ़िए :  दीपिका और प्रियंका ने अपने ठुमकों के लिए मांगे 1.3 करोड़

जंग को लिखे पत्र में मिश्रा ने कहा कि खबर है कि एसीबी ने जल टैंकर प्रबंधन प्रणाली के संबंध में अपनी प्राथमिकी में विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर एजेंसी को दिल्ली सरकार द्वारा कथित घोटाले के बारे में बताने में ‘‘देरी’’ पर आपत्ति को भी शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में

मंत्री ने कहा कि अगर एसीबी के पास मामला बताने में सरकार की तरफ से कथित देरी प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कार्रवाई का पर्याप्त कारण है तो इस तर्क से तो एसीबी प्रमु़ख तथा उपराज्यपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना भी जरूरी है क्योंकि 2014 में दर्ज प्राथमिकियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसे भी पढ़िए :  83 फीसदी नंबर लाने वाले बिहार के इस टॉपर की बातें आपको लोट-पोट कर देंगी, जरूर देखें ये वीडियो