रेखा हुई संसद में ‘फेल’, हाजिरी सिर्फ़ 5 पर्सेंट

0
रेखा

स्कूल या कॉलेज में अगर किसी छात्र की हाजिरी 5 परसेंट हो तो उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाता। परिणामस्वरूप वो फ़ेल हो जाता है। अगर इस नियम के हिसाब से देखें तो रेखा संसद में फ़ेल हो गई है। क्योंकि संसद में उनकी हाजिरी महज 5 फ़ीसदी है। संसद में फिल्मी सितारों की अटेंडेंस के मामले में बीजेपी की किरण खेर सबसे आगे हैं। वहीं एक्ट्रेस से राजनेता बनीं रेखा पार्लियामेंट सेशन में सबसे कम शामिल होने वाली सदस्य हैं। चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद किरण खेर की अटेंडेंस 85 पर्सेंट हैं, जो एक्टर्स से सांसद बने सभी लोगों में सबसे ज्यादा है। खेर के बाद सबसे ज्यादा संसद सत्र में हिस्सा लेने वालों में अहमदाबाद पूर्व से बीजेपी सांसद परेश रावल, टीएमसी सांसद सताब्दी रॉय और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से आने वाले मनोज तिवारी शामिल हैं। इन सदस्यों की हाजिरी 76 पर्सेंट है।

इसे भी पढ़िए :  आरएसएस की बैठक में केरल और पश्चिम बंगाल की घटनाओं पर हुई चर्चा

पार्लियामेंट के लेजिस्लेटिव डेवलपमेंट्स का रिकॉर्ड रखने वाले नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन PRS की रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा के लिए राष्ट्रीय औसत अटेंडेंस 82 पर्सेंट और राज्यसभा के लिए औसत अटेंडेंस 79 पर्सेंट है। मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की अटेंडेंस मात्र 37 फीसदी है। उन्होंने केवल 10 चर्चाओं में भाग लिया है और 113 सवाल सदन में पूछे हैं। वहीं घातल से टीएमसी सांसद देव अधिकारी और मिथुन चक्रवती की अटेंडेंस भी कम है। देव अधिकारी की हाजिरी 9 प्रतिशत और मिथुन की हाजिरी 10 प्रतिशत है। 2014 से संसद सदस्य मिथुन ने सदन में ना तो एक भी डिबेट में हिस्सा लिया और न ही सवाल पूछा है।
फिल्मी दुनिया से राजनीति में आने वाले स्टार्स में सबसे कम हााजिरी रेखा की है। रेखा की अटेंडेंस सिर्फ 5% है। अप्रैल 2012 में नॉमिनेटेड रेखा ने एक भी सवाल नहीं पूछा और न ही किसी सेशन में हिस्सा लिया। वहीं कॉमेडियन से राजनेता बने AAP के सदस्य भगवंत मान की हाजिरी 64% है, उन्होंने 79 बहस में भाग लिया और 39 प्रश्न पूछे हैं।

इसे भी पढ़िए :  BJP सांसद किरन खेर बोलीं, 'नोटबंदी से कारोबारियों, आम लोगों को हो रही है परेशानी'

बीजू जनता दल से लोकसभा सदस्य ओडिया एक्टर सिद्धांत माहोपात्रा की सदन में उपस्थिति 68 पर्सेंट है, जबकि राज्यसभा सदस्य अनुभव मोहंती की अटेंडेंस 70 पर्सेंट है। उन्होंने 31 डिबेट और 209 सवाल पूछे हैं। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य जया बच्चन की हाजिरी 74 पर्सेंट है और शत्रुघ्न सिन्हा की अटेंडेंस 68 पर्सेंट है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम ने सेठों की तिजोरियों को बंद किया, बीजेपी ही जीतेगी: किरण खेर