बजट स्पेशल: जानिए क्या होता है आर्थिक सर्वेक्षण, और ये क्यों होता है जरूरी

0
आर्थिक सर्वेक्षण
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

केंद्रीय बजट 2017 कल (1 फरवरी) को पेश किया जाएगा। वहीं बजट पेश करने से पहले हमेशा ही आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है। क्या होता है यह आर्थिक सर्वेक्षण जानते हैं इसके बारे में। आर्थिक सर्वेक्षण दरअसल वित्त मंत्रालय द्वारा पेश की गई देश की आर्थिक स्थिति की जानकारी देता है। जहां बजट आगामी वर्ष का होता है वहीं आर्थिक सर्वेक्षण बीते वर्ष का होता है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: विपक्ष को जवाब देने एकजुट हुआ NDA, पीएम मोदी बोले- पूरा देश फैसले के साथ

इस सर्वे के तहत देश की आर्थिक स्थिति का पूरा ब्यौरा पेश किया जाता है। इसमें बीते एक साल में देश के विकास, किस क्षेत्र में कितना निवेश, किस क्षेत्र में कितना विकास, योजनाओं का क्रियान्वयन कैसा रहा, जैसे कई अहम पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाती है। वहीं सर्वे में अर्थव्यवस्था, पूर्वानुमान और नीतिगत स्तर पर की चुनौतियों पर विस्तृत जानकारी दी जाती है। साथ ही किस सेक्टर की स्थिति कैसी है और सुधार के लिए क्या रूपरेखा या उपाय अपनाएं जाएं इसके बारे में भी बताया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  छह अगस्त को पहली टाउनहाल बैठक के जरिए मोदी जुड़ेंगे नागरिकों से
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse