पीएम की ‘मन की बात’- कैश का कम से कम करें इस्तेमाल

0
मन की बात
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पीएम मोदी ने आज फिर (रविवार) आकाशवाणी के जरिए ‘मन की बात’ की। पीएम ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एक बार फिर कैशलेस सोसायटी की वकालत की। उन्होंने कहा कि कैशलेस बनने में भले वक्त लग सकता है, लेकिन कम से कम ‘लेस-कैश’ सोसायटी बनने की ओर तो बढ़ा जा सकता है। मोदी ने रविवार को युवाओं से अपील की है कि वे ‘लेस-कैश’ सोसायटी बनाने के लिए तकनीक के प्रति लोगों को जागरूक करने में मदद करें। पीएम ने गरीबों के जनधन खाते में अपना पैसा जमा कराने वालों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि गरीब की जिंदगी से खिलवाड़ न करें।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह का राहुल को जवाब, कहा – ‘आप फ़ैक्ट्री में आलू बनाइये, सेना का मुद्दा हम जनता के बीच ले जाएंगे’

मोदी ने कहा कि वह जानते हैं कि नोटबंदी के फैसले से लोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं। उन्होंने कहा, ‘फैसला इतना बड़ा है कि हालात पूरी तरह सामान्य होने में वक्त लगेगा, पर 70 साल की बीमारियों से मुक्ति इतनी सरल नहीं। आपको राहत देने के लिए सरकार ढेर सारे प्रयास कर रही है।’

इसे भी पढ़िए :  अनुपम खेर बोले, यदि नोट बंदी से लोग दुखी होंगे, तो उनके पास 2019 में मोदी बदलने का मौका

प्रधानमंत्री ने कई उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे देश के लोग मुश्किलों को झेलने के बाद भी भ्रष्टाचार के खिलाफ इस महायज्ञ में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने खंडवा में एक बुजुर्ग के दुर्घटना में घायल होने के बाद बैंक कर्मी की ओर से दी गई मदद, सूरत में 500 रुपये में मेहमानों को चाय पिलाकर संपन्न हुई शादी और महाराष्ट्र के अकोला में मुफ्त में खाना खिलाने वाले ढाबे का जिक्र किया।

इसे भी पढ़िए :  केवल 53 तस्वीरों के साथ नरेंद्र मोदी बन गए इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे अधिक फॉलोवर्स वाले नेता, ट्रंप दूसरे नंबर पर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse