हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड में ट्रंप की आलोचना किया, ट्रंप ने कहा ‘हिलेरी लवर’

0
मेरिल स्ट्रीप
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: हॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड समारोह में सेसिल बी डीमिले अवॉर्ड स्वीकार करते हुए मंच से दिए गए भाषण में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा और कहा कि हॉलीवुड बाहरी लोगों से बना है।

स्ट्रीप ने अपने भाषण की शुरुआत यह कहते हुए की कि वह इस साल की शुरुआत से कुछ पहले ही अपनी आवाज और दिमाग खो बैठी हैं इसलिए वह लिखित भाषण पढ़ना चाहेंगी।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी-ट्रंप की मुलाकात पर भड़का चीन, अब दे रहा ये धमकी

स्ट्रीप ने कहा, हम सब कौन हैं और हॉलीवुड क्या है? यह एक ऐसी जगह है, जहां अन्य जगहों से लोग आए हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद न्यू जर्सी में पली-बढ़ी हैं जबकि सारा पॉलसन, सारा जेसिका पार्कर, एमी एडम्स, नताली पोर्टमैन, रूथ नेगा, वायोला डेविस, देव पटेल और रेयान रेनॉल्ड्स सभी अलग-अलग स्थानों पर जन्मे हैं।

इसे भी पढ़िए :  जीत के बाद बदला ट्रंप का दिल, बोले- सभी से दोस्ती, नहीं किसी से बैर

उन्होंने कहा, इन सबके जन्म प्रमाण पत्र कहां हैं? हॉलीवुड बाहरी और विदेशी लोगों से भरा पड़ा है और यदि आप हम सबको बाहर निकाल देते हैं तो आपके पास फुटबॉल और मिक्स्ड मार्शल आर्ट के अलावा कुछ भी देखने को नहीं मिलेगा और ये दोनों ही कला नहीं हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: 2.5 लाख से ज्यादा रकम जमा कराई तो इस सज़ा के लिए तैयार रहिए
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse