खुशखबरी: सभी को सस्ता होम लोन देने की तैयारी में मोदी, बजट में हो सकता है ऐलान

0
होम लोन
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : नोटबंदी के फैसले से सबसे ज्यादा खफा हुए मिडल और अपर मिडल क्लास को रिझाने के लिए मोदी सरकार होम लोन पर ब्याज में छूट का तोहफा देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए स्कीम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसका फायदा उन लोगों को भी मिलेगा, जिनकी आमदनी एक या डेढ़ लाख रुपये महीना है। यह पहला मौका है जब इस इनकम ग्रुप के लोगों के लिए सरकार ऐसी स्कीम लॉन्च करेगी। इसी क्लास को बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है।

इसे भी पढ़िए :  नए साल से इन 5 फोनों पर नहीं देगा व्हाट्सएप अपनी सर्विस, जानिए कहीं आप भी तो इस लिस्ट में नहीं

सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इस स्कीम की शुरुआत कर दी जाएगी। इसमें नैशनल हाउसिंग बैंक और हुडको को नोडल एजेंसी बनाया जा रहा है। यह योजना उन लोगों के लिए होगी जिनके नाम देश में कहीं कोई घर नहीं है। कोशिश की जा रही है कि स्कीम को आसान रखा जाए, जिससे लोगों को अलग-अलग जगह चक्कर न लगाने पड़ें। स्कीम के नाम पर भी विचार हो रहा है। मिडल इनकम ग्रुप से जुड़ी स्कीम होने के कारण इसके नाम में MIG जोड़ा जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  आत्महत्या करने वाली 'आप' की कार्यकर्ता के लिए मुआवजे की मांग

बता दें कि नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संदेश में हाउसिंग लोन पर सब्सिडी देने का जिक्र किया था, लेकिन यह नहीं बताया गया था कि यह किस इनकम ग्रुप के लिए होगी। पीएम ने 31 दिसंबर को देश के नाम दिए अपने संदेश में ऐलान किया था कि शहरी क्षेत्रों में 9 लाख रुपये तक के होम लोन पर ब्याज में 4 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जबकि 12 लाख रुपये के होम लोन पर ब्याज में 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में नया घर बनाने या पुराने घर के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये तक के लोन पर ब्याज में 3 प्रतिशत छूट मिलने का ऐलान किया था। पीएम के संदेश के बाद ही हाउसिंग मिनिस्ट्री ने इस स्कीम को तैयार करना शुरू कर दिया था। यह प्रधानमंत्री आवास योजना ही है, लेकिन अब इसका दायरा 6 लाख से ज्यादा आमदनी वालों के लिए भी बढ़ाया गया है।
अगले पेज पर पढ़िए- किसे कितना फायदा

इसे भी पढ़िए :  2 अक्टूबर को ग्राम सभा का आयोजन करें सभी राज्य: केंद्र
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse