5 हजार रुपये से ज्यादा के पुराने नोट जमा कराने जा रहे हैं, पहले पढ़ें ये 6 बेहद अहम बातें

0
5,000 रुपये
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यदि आपके पास अब भी 5,000 रुपये से अधिक के 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट रखे हैं और जमा कराने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा जल्दी कीजिए। रिजर्व बैंक ने अघोषित धन की मनी लॉन्ड्रिंग के लिए बैंक खातों के इस्तेमाल को रोकने के लिए सोमवार को कुछ नए नियमों का ऐलान किया। इन नए नियमों के मुताबिक 5,000 से ज्यादा की राशि को एक बार से ज्यादा जमा नहीं कराया जा सकता। आरबीआई की ओर से जारी दिशानिर्देश को समझने के लिए पढ़ें ये 6 पॉइंट्स…

  1. 30 दिसंबर तक 5,000 से अधिक के 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट सिर्फ एक बार ही बैंक में जमा कराए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़िए :  वायुसेना की उड़ान में हिस्सा लेने वाले पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बने अब्बासी

 

  1. आप 5,000 रुपये से अधिक की राशि दो बैंक अधिकारियों की पूछताछ के बाद ही जमा करा सकेंगे। जमाकर्ता से पूछताछ का पूरा ब्योरा रखा जाएगा। राशि जमा करने के लिए बैंक के अधिकारियों को पूछताछ में संतुष्ट करना जरूरी होगा। यदि आय का वाजिब स्रोत नहीं बता पाते हैं तो मुश्किल होगी।
इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री ने सांसद ई अहमद को दी श्रद्धांजलि, कहा- मुस्लिम समुदाय के सशक्तिकरण के लिए किए जाएंगे याद

 

3.यदि आप 5,000 रुपये से कम की राशि जमा कराते हैं और कई बार जमा होने के बाद यह सीमा इससे अधिक हो जाती है तब भी आपके खाते की जांच की जा सकती है।

इसे भी पढ़िए :  खुद को खुलकर समलैंगिक बताने वाले...भारतीय मूल के लियो वराडकर बनेंगे आयरलैंड के प्रधानमंत्री

बाकी खबर अगले पेज पर 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse