जनिये क्या करते हैं गडकरी के दामाद, समधी ने क्यों की थी नितिन के खिलाफ बगावत

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बेटी की शादी में केंद्रीय मंत्रियों समेत कई नामचीन हस्तियों का जमावड़ा रहा। गडकरी की बेटी केतकी की शादी में शामिल होने वालों में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडु, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी रहे।
गडकरी की तीन संतानों में सबसे छोटी बेटी केतकी की शादी रविवार को अमेरिका में फेसबुक कंपनी में काम करने वाले आदित्य कासखेडिकर से हो गई है। रोचक बात है कि कुछ साल पहले तक आदित्‍य के पिता रवि कासखेदिकर और नितिन गडकरी के बीच बनती नहीं थी। रवि कासखेदिकर ने नागपुर नगर निगम द्वारा पानी की सप्‍लाई का निजीकरण किए जाने पर गडकरी के खिलाफ आंदोलन भी किया था। नागपुर के रहने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दो बेटे निखिल और सारंग हैं।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर के शोपियां मुठभेड़ में 1 आतंकी गिरफ्तार, 1 ढ़ेर

शादी का रिसेप्‍शन आठ दिसंबर को होगा। वीआईपी मेहमानों के लिए दो रिसेप्‍शन नागपुर और दिल्‍ली में होंगे। नागपुर में रिसेप्‍शन छह और दिल्‍ली में आठ दिसंबर को होगा। दिल्‍ली के कार्यक्रम में राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा व कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं को न्‍यौता भेजा गया है। नागपुर के कार्यक्रम में महाराष्‍ट्र के वीआईपी लोगों को बुलाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह और स्मृति ईरानी ने राज्यसभा सदस्यता की ली शपथ

इस अवसर पर गणमान्य मेहमानों में असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, प्रकाश जावड़ेकर, हंसराज अहिर और पीयूष गोयल भी शामित थे। इसके अलावा, योग गुरु बाबा रामदेव, पूर्व उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल भी वीवीआइपी मेहमानों में शुमार हुए।

इसे भी पढ़िए :  सौतेली मां ने मासूम की बेरहमी से ली जान, दिल थामकर पढ़िए

खबरों के अनुसार शादी के लिए 10 हजार मेहमानों को बुलावा भेजा गया था। वहीं ऐसा भी कहा गया था कि मेहमानों को लाने के लिए 50 चार्टर्ड प्‍लेन की व्‍यवस्‍था की गई। हालांकि नितिन गडकरी के दफ्तर की ओर से जारी बयान में कहा गया इस तरह की खबर शरारतपूर्ण और गलत है।

अगली स्लाइड में देखें शादी की कुछ चुनिन्दा तस्वीरें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse