राहुल गांधी की राह पर चले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, करेंगे दलित के घर भोजन

0
दलित
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आगामी यूपी चुनावों को लेकर सारी पार्टियां दलित कार्ड खेलने में लगी हैं। बसपा पहले से ही दलितों पर अपना हक जताती रही हैं। वहीं कांग्रेस और बीजेपी भी इस खेल में किसी से पीछे नहीं रहना चाहतीं। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी दलितों के साथ हमदर्दी बढ़ाने में लगे हैं। ऐसे में राहुल को अक्सर नासमझ बताने वाले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी राहुल के नक्शे कदम पर चलते दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  रोड शो के दौरान राहुल गांधी को लगा बिजली का झटका

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज लखनऊ में 50 हजार दलितों को संबोधित कर रहे हैं। रैली के बाद अमित शाह पार्टी के अन्य नेताओं के साथ दलितों के घर लंच करेंगे। मानवता सद्भावना समारोह के नाम से आयोजित होने वाली इस महारैली को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। रैली के जरिये शाह बसपा सुप्रीमो को अपनी पार्टी की दलित शक्ति का प्रदर्शन दिखाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेता की मांग- गुजरात दंगा मामले में अमित शाह से हो पूछताछ

भाजपा अभी तक राहुल गांधी के दलितों के घर भोजन करने के कदम की आलोचना करती रही है लेकिन अब खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह दलितों को साधने के लिए राहुल के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। इसके तहत न केवल वह दलितों के साथ लंच करेगें बल्कि उनकी रैली को भी संबोधित करेंगें।

इसे भी पढ़िए :  उर्जित पटेल की आलोचना करना मूखर्तापूर्ण होगा: स्वामी

अगले स्लाइड में पढ़िए – कैसे चुनाव से पहले पार्टियों का उमड़ रहा है दलितप्रेम ?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse