खादी कैलेंडर पर बिना इजाजत तस्वीर लगाने पर PM मोदी नाराज, अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अधिकारियों ने बताया कि दरअसल, पिछले साल अक्टूबर में पीएम मोदी ने लुधियाना में महिला बुनकरों के बीच 500 चरखे बांटे थे। इस घटना की वजह से कैलेंडर पर उनका फोटो छापने का फैसला हुआ।  आपको बता दें कि इस मामले में महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने कहा कि बापू की तस्वीर हटाने के पीछे केंद्र सरकार की सोची समझी रणनीति है, ताकि वह अपनी साख बढ़ा सके।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सैनिकों ने LoC पर की गोलीबारी

गौरतलब है कि केवीआईसी के कैलेंडर और डायरी में आमतौर पर महात्मा गांधी के चरखा कातने वाले ऐतिहासिक फोटोग्राफ का इस्तेमाल होता आया है। लेकिन केवीआईसी के अधिकारियों ने बताया कि कैलेंडर और डायरी में महात्मा गांधी के फोटोग्राफ का इस्तेमाल नहीं करने का यह पहला मामला नहीं है। प्रधानमंत्री को खुश करने या उनके करीब दिखने के लिए ऐसा कई बार किया जा चुका है।

इसे भी पढ़िए :  FTII और SRFTI का होगा विलय, IIMC समेत 42 संस्थानों की स्वायत्ता खत्म करेगी मोदी सरकार!
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse