खादी कैलेंडर पर बिना इजाजत तस्वीर लगाने पर PM मोदी नाराज, अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई

0
फोटो: साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। खादी और ग्रामोद्योग निगम (केवीआईसी) के डायरी और कैलेंडर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर आने के बाद शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। विपक्षी दलों ने इस मामले में पीएम पर जमकर निशाना साधा, वहीं सरकार और भाजपा ने विवाद को अनावश्यक करार देकर खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  बिना किराया बढ़ाए रेवन्यू बढ़ाने की कोशिशों में लगा रेलवे

लेकिन, सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी के फोटो का इस्तेमाल बिना इजाजत के करने से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) नाराज है और इस मामले में पीएमओ ने जवाब मांगा है, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, इस मामले से जानकार अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी इस फैसले से बेहद खफा हैं।

इसे भी पढ़िए :  सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर किसने किया आम आदमी पार्टी का श्राद्ध ?

नाम नहीं छापने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि बिना इजाजत प्रधानमंत्री के फोटो के इस्तेमाल का यह पहला मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो और मोबाइल वॉलेट सर्विस फर्म पेटीएम के विज्ञापन में भी प्रधानमंत्री की फोटो का बिना इजाजत इस्तेमाल हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  स्कूलों की अंधी कमाई को लेकर संसदीय समिति ने की NCERT और CBSE अधिकारियों से बैठक

पूरी खबर पढ़ने के लिए अगले स्लाइड पर क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse