नोटबंदी पर पीएम मोदी को मिलकर घेरेंगे विपक्षी नेता, बना रहे रणनीति

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

वहीं, लेफ्ट ने भी नोटबंदी के फैसले की आलोचना करते हुए केंद्र पर काले धन के खिलाफ कार्रवाई का दिखावा करने का आरोप लगाया है। सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि नए नोटों को कोई स्वीकार नहीं कर रहा है, ऐसे में उन्हें लाने की जरूरत क्या थी। उन्होंने कहा कि पीएम ने खुद कहा था कि 90 प्रतिशत काला धन विदेश में रखा हुआ है। सीपीएम महासचिव ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि पीएम के पास विदेशों में काला धन रखने वालों की सूची है, लेकिन वह उन नामों को सार्वजनिक नहीं कर रहे।

इसे भी पढ़िए :  इंटरनेट पर अश्लील सामग्री पर रोक, केन्द्र सरकार ने ब्लॉक की 3000 पोर्न साइट्स

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘पहले कहा कुछ दिन में सब ठीक हो जाएगा, फिर कहा 10 दिन..और कल गोवा में दुखी होकर कहा 50 दिन।’ बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी नोटबंदी को लेकर केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे भारत बंद हो।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, चुनाव लड़ने पर हुई चर्चा
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse