‘कश्मीर में हिंसा भड़का रहा पाक, हमारे जवान निपट लेंगे’

0
आजादी
फोटो साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान पत्थरबाजी के बढ़ते मामलों पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अहम बयान दिया है। गृह मंत्री के मुताबिक, इन घटनाओं के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा, ‘पाक ग्रुप्स सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके भीड़ को इकट्ठा कर रहे हैं।’

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर बाबा रामदेव की चुटकी- बीजेपी के कई नेता कुंवारे, इसलिए शादी का सीजन भूल गई मोदी सरकार

राजनाथ सिंह ने आगे बताया, ‘एंटी टेरर ऑपरेशंस के दौरान सुरक्षाबलों पर पथराव करने का नया ट्रेंड उभरकर सामने आया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे पाकिस्तानी ताकतों के प्रभाव में न आएं।’ आतंकवाद से मजबूती से निपटने की बात को दोहराते हुए राजनाथ ने कहा, ‘आतंकवाद से जैसे निपटना चाहिए, वैसे हमारे जवान निपटेंगे। अभी भी निपट रहे हैं और आगे भी निपटेंगे।’

इसे भी पढ़िए :  तालिबान-ISI के बीच कुलभूषण जाधव को लेकर हुई थी करोड़ों की डील, ज़रूर पढ़ें यह खबर

राजनाथ ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि कश्मीर का जो भी युवक पत्थरबाजी करता है, कुछ ऐसी फोर्सेज जो पाक समर्थित हैं, जिनके द्वारा वह गुमराह किया गया है। मैं कश्मीर के नौजवानों से अपील करना चाहता हूं कि कृपया पाकिस्तान के बहकावे में न आएं। उनके द्वारा बराबर भारत को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। मैं सदन को यह भी जानकारी देना चाहता हूं कि इस भीड़ को पाकिस्तान में कुछ गुप सोशल मीडिया के कुछ ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके इकट्ठा करते हैं।…वॉट्सऐप, फेसबुक, इन सभी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।’

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में 12 आतंकवादियों को सजा ए मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse