गोहत्या पर गुजरात सरकार सख्त, पकड़े गए तो होगी उम्रकैद

0
गोहत्या
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

गुजरात विधानसभा में शुक्रवार को गोहत्या बिल पास कर दिया गया जिसके बाद यह कानून और सख्त हो गया है। नए बिल के अनुसार गोहत्या करने वाले को उम्रकैद हो सकती है साथ ही यह एक गैरजमानती धारा होगी।

 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे। रुपानी ने कहा था कि गोरक्षा के सभी प्रयास सरकार करेगी। उसी के तहत यह नया कानून लाया गया है। नए कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा। इस नए कानून के बाद से गोहत्या के दोषियों को उम्रकैद के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना भी देना होगा। इसके साथ ही गोमांस ले जाने पर 7-10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है।

बता दें कि गुजरात में गोहत्या कानून पहले से ही मौजूद था। अब इस कानून को और सख्त बनाया गया है। कानून बनने से पहले पिछले सप्ताह ही राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रदेश सरकार गो हत्या के कानूनों को और सख्त करने जा रही है। राज्य में इसी साल नवंबर में चुनाव हैं और इस कानून को बीजेपी के लिए चुनावी तैयारियों के तौर पर भी देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  अब भाजपा सांसद बने स्याही के शिकार, यवकों ने कथित रूप से स्याही फेंक कर थप्पड़ मारा

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी  की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse