अमिताभ को पीछे छोड़ PM मोदी बने ट्विटर के शहंशाह

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय बन गए हैं। इस सोशल मीडिया पर 25 अगस्त तक मोदी के 2.21 करोड़ फॉलोवर्स हैं, जबकि बिग बी के फॉलोवर्स की संख्या 2.20 करोड़ है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के फैसले का कायल हुआ पाकिस्तान, पाक न्यूज़ चैनल पर हुई बहस में छा गए मोदी, देखें वीडियो

जनवरी में मोदी ने ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान को पीछे छोड़ दिया था। शाखरूख फिलहाल ट्विटर पर तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं।

इसे भी पढ़िए :  आए नवरात्रे माता के... PM मोदी और CM योगी ने भी रखा 9 दिन का उपवास, मंदिरों में गूंजे मैया के जयकारे

मोदी 2009 से ट्विटर पर सक्रिय हैं और वेबसाइट के अनुसार, दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस मामले में पहले स्थान पर हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय पति ने मांगा पाकिस्तानी पत्नी के लिए वीजा, सुषमा स्वराज ने दिया ये जवाब

मोदी ने ट्विटर का प्रयोग मेक-इन-इंडिया, स्वच्छ-भारत, मन-की-बात और सेल्फी-विद-डॉटर अभियानों को लोकप्रिय बनाने तथा नागरिकों से जुड़ने के लिए किया है।