जानलेवा बीमारी से पीड़ित बच्चे की मदद के लिए आगे आए PM मोदी, मुफ्त में हो रहा इलाज

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। हर बार की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर एक जरूरतमंद की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। पीएम मोदी ने 12 वर्ष के एक लड़के के इलाज के लिए सहायता की है। पार्थ नाम के उस लड़के को घातक मस्तिष्क विकार है। दुर्लभ दिमागी बीमारी से पीड़ित पार्थ के पिता ने इलाज के लिए पीएम मोदी से गुहार लगाई थी, जिस पर पीएम ने उनकी मदद की है।

इसे भी पढ़िए :  राम रहीम फैसला: हिंसा पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताई चिंता

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे के पिता ने उसके इलाज के लिए अपनी सारी जमा पूंजी लगा दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी संपत्ति के अलावा पत्नी के आभूषण भी बेच चुके हैं। डीडी न्यूज के मुताबिक, जब पार्थ के पिता के पास कोई विकल्प नहीं बचा तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के बारे के सोचा और फिर पत्र लिखकर प्रधानमंत्री कार्यालय भेज दिया।

इसे भी पढ़िए :  सरकारी कर्मचारियों के 'अच्छे दिन'! मोदी सरकार की पहल पर अब प्रमोशन में भी मिलेगा आरक्षण

पिता के मुताबिक, कुछ दिन बाद ही उन्हें पीएम मोदी का पत्र आ गया। उसमें पीएम मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री ऑफिस पार्थ के इलाज का पूरा खर्च उठाएगा और उसका आगे का इलाज ऑल इंडिया मेडिकल साइंस(एम्स) में होगा।

इसे भी पढ़िए :  यूपीए की इस योजना को पीएम मोदी ने बताया था विफलताओं का स्मारक, अब वित्त मंत्री ने उसी के लिए खोली तिजोरी

पार्थ के पिता ने बताया कि प्रधानमंत्री की मदद से अब एम्स में पार्थ का इलाज किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने न केवल इलाज और आर्थिक मदद की बल्कि नैतिक बल भी दिया है। गुजरात के अमरेली जिले का रहने वाला पार्थ दुर्लभ दिमागी विकार से पीड़ित है, जिसे एसएसपीई कहते हैं।

आगे पढ़ें, पहले भी कर चुके हैं मदद

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse