जानिए, पीएम मोदी व सीएम केजरीवाल में कौन है सर्वाधिक लोकप्रिय नेता

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में लोकप्रियता को लेकर राजनीतिक जंग जग-जाहिर है। एक सर्वे के अनुसार पीएम मोदी गुड गवर्नेंस को लेकर अभी भी लोगों की पहली पसंद हैं, जबकि मुख्यमंत्रियों में मोदी के दो धुर विरोधी अरविंद केजरीवाल नंबर वन तथा नीतीश कुमार नंबर टू स्थान पर हैं। दोनों मुख्यमंत्रियों को 14 प्रतिशत वोट मिले हैं।

इसे भी पढ़िए :  ‘दंगल’ गर्ल जायरा वसीम और खेल मंत्री के बीच ट्विटर पर हिजाब को लेकर कुश्ती

‘इंडिया टुडे और कार्वी इनसाइट्स’ की ओर से कराए गए एक सर्वे के मुताबिक, नरेंद्र मोदी को लोग अभी भी इतना पसंद करते हैं कि अगर आज इसी वक्त चुनाव हो जाएं तो मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन जाएंगे। सर्वे में पता लगा है कि देश की 50 प्रतिशत जनता अब भी मोदी के साथ है। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 13 प्रतिशत वोटों के साथ काफी पीछे हैं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सोनिया गांधी, राहुल से भी पीछे हैं।

इसे भी पढ़िए :  नियम नहीं है कि कैलेंडर पर महात्मा गांधी की ही तस्वीर लगे- खादी आयोग

इस सर्वे से यह साफ हो गया है कि दो साल में बीजेपी के राज में हुई कोई भी बात उनके खिलाफ नहीं गई है। लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अभी कम नहीं हुई है। मोदी आज भी लोगों के चहेते बने हुए हैं। सर्वे में यह बात भी सामने आई कि मोदी की लोकप्रियता के आगे सरकार-विरोधी लहर भी दब जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  सेक्स स्कैंडल -15 दिन से CD दबाकर बैठे थे केजरीवाल !