मुरादाबाद में बोले पीएम- घोषणाएं करने वाली सरकारें तो बहुत आयी लेकिन, हिसाब देने वाली ये पहली सरकार है

0
बहराइच

शनिवार को उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे हैं। भाषण की शुरूआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज मुरादाबाद आने से पहले थोड़ा संकोच कर रहा था। ऐसा इसलिए था क्योंकि मैं बहुत सालों बाद यहां आ रहा था। 2009 में आया था, उसके बाद मन में एक संकोच होता था कि जिस मुरादाबाद ने मुझे इतना प्यार दिया, वहां पहुंचने में देरी हुई। हमारा समर्थन करने के लिए मुरादाबाद को सिर झुका कर नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं सभी सरकारों से पूछना चाहता हूं कि क्या कारण है कि मुरादाबाद पीतल की वजह से पूरी दुनिया में जाना जाता है, लेकिन आसपास के गांवों में बिजली नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी में गरीबों की भलाई करना है इसलिए ही यूपी से सांसद बना। विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। प्रदेश में विकास होगा तो रोजगार आएगा।

इसे भी पढ़िए :  राजधानी मे सफर करना पड़ सकता है आपकी सेहत पर भारी ! जानिए क्या है वजह?

उन्होंने कहा, ‘अपने लिए और अपनों के लिए काम करने वाली सरकारें बहुत आईं लेकिन जनता के लिए काम करने वाली सरकार केवल भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार हो सकती है।’ उन्होंने जनता से पूछा कि देश को भ्रष्टाचार ने देश को लूटा है या नहीं? भ्रष्टाचार रहना चाहिए या जाना चाहिए?’

रैली में उन्होंने कहा कि जब मैंने कहा कि गरीबों का बैंक में खाता खुलवाऊंगा तो मेरा मजाक उड़ाया गया। ये बड़े-बड़े लोग कार्ड रखते हैं, मैंने 20 करोड़ लोगों को कार्ड दिया।

मैं देश के सभी जनधन वाले लोगों को कहना चाहता हूं कि जिसने भी आपको पैसा दिया है, उसमें एक रुपये भी उठाइए नहीं। मैंने सब कुछ ठीक होने के लिए 50 दिन मांगे हैं। मुसीबत धीरे धीरे कम हो रही है। मैं देश के लोगों को सलाम करता हूं। कतार-कतार करने वाले विपक्ष से पूछते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कभी चीनी के लिए लोगों को खड़ा रहना पड़ता था, आपने 70 सालों तक देश को कतार में खड़ा किया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर फिर भावुक हुए PM मोदी, कहा- विपक्ष फैला रहा अफवाहें

पीएम ने कहा घोषणाएं करने वाली सरकारें तो बहुत आयी लेकिन, हिसाब देने वाली ये पहली सरकार है, जो जनता को पाई-पाई का हिसाब दे रही है। उन्होंने कहा कि 950 से ज्यादा गांवों में बिजली के खंभें पहुंचाने का काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले बिजली पहुंचा दी है. घोषणा की थी और गांवों में अब प्रकाश आएगा।

उन्होंने कहा कि देश में ऐसी हवा बन गई थी कि सरकार होती ही क्या है? ये देश ईमानदारी चाहता है, भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहता है। आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा।

इसे भी पढ़िए :  भ्रष्टाचार पर लगाम कसने में नकाम हुए केजरीवाल, दिल्ली में सबसे ज्यादा घूसखोरी

उन्होंने कहा कि आपके मोबाइल फोन ही आपका बटुआ है। आप जो खर्च करना चाहते हैं, वो मोबाइल से ही खरीद सकते हैँ। इसके लिए एटीएम जाने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग कहते हैं कि हमारा देश गरीब है, ज्यादा आता नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि ये हिन्दुस्तान है, जिसे आप अनपढ़ कहते हो, वो बटन दबाकर वोट देना जानता है।

आपको बता दे, इस से पहले पीएम मोदी ने कुशीनगर में परिवर्तन रैली को संबोधित किया था। इस रैली में पीएम मोदी ने नोटबंदी के फैसले का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधा था।