ओम पुरी की मौत का रहस्य आएगा सामने, पुलिस ने शुरू की जांच

0
ओम पुरी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मुंबई : दिग्गज अभिनेता ओम पुरी की मौत की वजह दिल का दौरा बताई जा रही थी, लेकिन पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे कोई संदिग्ध कारण तो नहीं। ओम पुरी शुक्रवार को अपने घर में मृत पाए गए थे और उनके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने आकस्मिक निधन की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी और चुनाव पर चर्चा के लिए 6 जनवरी को दिल्ली में जुटेंगे देशभर के बीजेपी नेता

ओम पुरी के साथ काम करने वाले लोगों ने बताया कि वह काफी दिनों से बेहद चिंताग्रस्त थे। अपने पारिवारिक मामलों की कानूनी कार्यवाही को लेकर हमेशा उलझन में रहते थे। उनके करीबी सूत्र ने बताया कि ओम पुरी 5 जनवरी की दोपहर से देर रात तक लगातार शराब पी रहे थे, वह बार-बार अपने पारिवारिक और कोर्ट-कचहरी के मसलों को लेकर परेशान हो रहे थे। दोपहर से लेकर देर रात तक उनकी रिलीज के लिए तैयार फिल्म ‘रामभजन जिंदाबाद’ की टीम भी उनके साथ थी।

इसे भी पढ़िए :  जब मोदी को मिली 'पद छोड़ने' की सलाह, जानिए पीएम ने क्या दिया जवाब

ओम पुरी की मौत के कारणों पर उनके साथ देर रात तक रहे लोगों का कहना है कि यह एक हादसा हो सकता है। वह बहुत नशे में थे, खुद को संभाल नहीं पाए होंगे और दीवार से टकराने पर उन्हें सिर पर चोट लग गई होगी। उनकी पूर्व पत्नी सीमा कपूर ने कहा, ‘इस समय मैं कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हूं। मेरी मुलाकात उनसे 15 दिन पहले हुई थी।’

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर उद्धव ठाकरे का मोदी पर हमला, 'स्विस बैंकों में क्यों नहीं करते सर्जिकल स्ट्राइक'?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse