मोदी का ये बयान विरोधियों के मुंह पर करारा तमाचा, पढ़िए बीजेपी को मिलने वाली फंडिंग के बारे में पीएम ने क्या कहा, संसद के बजट सत्र में हो सकता है हंगामा

0
मोदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करप्शन खत्म करने के अपने अभियान की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने वादा किया कि अपनी आय के स्रोतों का खुलासा करने में बीजेपी बिलकुल भी नहीं हिचकेगी। इसके साथ ही उन्होंने बाकी पार्टियों से भी अपनी आय के स्रोतों का खुलासा करने की अपील की। शनिवार को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘लोगों को यह जानने का अधिकार है कि आखिर हमारी आय का स्रोत क्या है? कहां से हमें फंड मिलता है।’ पीएम मोदी के इस बयान को उनके नोटबंदी और ब्लैक मनी के खिलाफ अभियानों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  जेल से SIMI आतंकियों के भागने पर कांग्रेस और AAP ने उठाए सवाल

मोदी ने इस बात के साफ संकेत दिए कि बजट सत्र से पहले वह एक सर्वदलीय बैठक बुला सकते हैं, जिसमें राजनीतिक दलों की फंडिंग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि देश के अधिकांश राजनीतिक दलों को मिलने वाले फंड का एक बड़ा हिस्सा अज्ञात स्रोतों से आता है। खुद बीजेपी और कांग्रेस जैसे बड़े दल भी इसमें पीछे नहीं हैं। ऐसे समय पीएम मोदी का यह बयान बेहद महत्वपूर्ण है। उम्मीद की जा रही है कि 31 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दौरान इस पर चर्चा हो सकती है या कोई महत्वपूर्ण बिल लाया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  इस जवान का कारनामा देखकर आप सैल्यूट किए बिना नहीं रहेंगे- वीडियो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse