कैंडल मार्च निकाल रहे राहुल गांधी को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया

0
पूर्व फौजी

वन रैंक वन पेंशन के मामले पर पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल के सुसाइड मामले पर सियासत जारी है। दिन में भिवानी में रामकिशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार हुआ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत तमाम दलों के नेता वहां पहुंचे। शाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जंतर मंतर से कैंडल मार्च निकाला। इसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। राहुल गांधी को पुलिस ने फिर से हिरासत में ले लिया है।

इसे भी पढ़िए :  इंडोनेशिया का सबसे खूंखार आतंकवादी मारा गया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन (OROP) के मामले पर प्रदर्शन कर रहे पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह उनके परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा एक परिजन को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

उधर, पोस्टमार्टम के बाद पूर्व फौजी का शव बुधवार देर रात उनके पैतृक गांव बामला लाया गया. गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। राहुल और केजरीवाल के अलावा भी अंतिम संस्कार में नेताओं का जमघट लगा।

इसे भी पढ़िए :  इजाजत नहीं मिलने के बावजूद सहारनपुर जायेंगे राहुल गांधी?

उधर, देर रात दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि वन रैंक वन पर पीएम मोदी ने झूठ बोला है और उन्हें सैनिकों से माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी के फर्जी राष्ट्रवाद की पोल खुल गई।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार को अंबानी और अडानी की सरकार बताने पर बीजेपी ने किया कांग्रेस पर किया पलटवार, पेश किए ये आंकड़े

इस मुद्दे पर गुरुवार शाम दिल्ली के जंतर मंतर पर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इसमें शामिल हुए। राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।