रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने दिया इस्तीफा

0

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने इस्तीफा दे दिया है। बीते एक हफ्ते में हुए दो बड़े हादसों से इस इस्तीफे को जोड़कर देखा जा रहा है। मित्तल ने अपना इस्तीफा रेल मंत्री को सौंप दिया है। बता दें कि इन हादसों को लेकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु पर भी खासा दबाव है। विरोधियों ने उनका इस्तीफा मांगा है।

इसे भी पढ़िए :  इंतजार खत्म: कांग्रेस में पड़ेगी जान! प्रियंका ने किया राजनीति में उतरने का फैसला, यहां से लड़ेंगी चुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश में आज़मगढ़ के पास औरेया में कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन सहित दस डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 74 लोगों के घायल होने की खबर है। ये ट्रेन बीती रात डंफर से टकरा गई। ये हादसा औरैया जिले के अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीरी अलगाववादियों पर NIA ने कसा शिकंजा, टेरर फंडिंग पर पूछताछ के लिए बुलाया दिल्ली

बताया जा रहा है कि जो डंपर ट्रैन से टकराया है वह रेलवे के काम में ही लगा हुआ था। बालू से भरा डंपर ट्रैक पर पलट गया था और ड्राइवर ने बिना रेलवे अधिकारियों को बताए वहां से भाग गया। इसके बाद कैफियत एक्सप्रेस इस डंपर से टकरा गई और उसके इंजन सहित दस डिब्बे पटरी से उतर गए।

इसे भी पढ़िए :  NIA की छापेमारी में अलगावादियों के हवाला कारोबारियों से संबंधों के मिले सबूत, करोड़ों का कैश भी बरामद

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS