97 पर्सेंट बैन करंसी बैंकिंग सिस्टम में लौटी, कालेधन पर कई चौंकाने वाले खुलासे

0
4 of 4Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सिर्फ 54,000 करोड़ के पुराने नोट नहीं लौटे

19 दिसंबर को आरबीआई ने एक बार फिर से नए नोटों को लेकर आंकड़ा जारी किया। आरबीआई ने कहा कि 100 रुपये तक की छोटी करंसी में 20.4 अरब नए नोट जारी किए गए, जबकि 500 और 2000 के 2.2 अरब नोट जारी किए गए। इस तरह आरबीआई के मुताबिक कुल 5.93 लाख करोड़ रुपये की नई करंसी जारी की गई।

इसे भी पढ़िए :  यूजीसी ने दी खुशखबरी- डिस्टेंस से कोर्स करने वालों के लिए बदला नियम

आइए अब जानते हैं कि 6 जनवरी तक कैसे 8.98 लाख करोड़ रुपये की करंसी सर्कुलेशन में थी। यदि हम यह मान लें कि 19 दिसंबर के बाद कोई नए नोट जारी नहीं किए गए, जो संभव नहीं है, तब पहले से मौजूद 2.51 लाख करोड़ रुपये के छोटी करंसी के नोटों और 5.93 लाख करोड़ रुपये के 500 और 2000 रुपये के नोटों को जोड़कर यह आंकड़ा 8.44 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

इसे भी पढ़िए :  आरबीआई का ऐलान, शनिवार और रविवार को देश के सभी बैंक खुले रहेंगे

इस तरह यदि हम 6 जनवरी को मार्केट में मौजूद कुल करंसी 8.98 लाख करोड़ रुपये में से जारी किए गए नोटों की राशि 8.44 लाख करोड़ रुपये को घटा दें तो पता चलता है कि सिर्फ 54,000 करोड़ रुपये के पुराने नोट सिस्टम में वापस नहीं लौटे हैं। यानी 14.90 लाख करोड़ रुपये की बैन की गई कुल पुरानी करंसी में से 96.5 पर्सेंट नोट वापस लौट आए।

इसे भी पढ़िए :  बगैर 'R' अक्षर वाले 2000 रुपये के नोट हैं नकली? पढ़िये पूरा सच
4 of 4Next
Use your ← → (arrow) keys to browse