नोटबंदी का असर: गंगा में बहाए गए 1000 रुपए के नोट

0
नोटबंदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देश में नोटबंदी के ऐलान के बाद से नोटों को जलाए जाने और अलग-अलग जगहों पर नोट पाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार को गंगा नदी में लाखों रुपए कीमत के नोट पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यूपी के मिर्जापुर की गंगा में 1000 के नोट फटे हुए मिले हैं। स्थानीय लोगों ने नोट देखकर पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।

इसे भी पढ़िए :  सपा में घमासान पर बोले लालू, मुलायम समस्या को हल करने में सक्षम

इससे पहले यूपी के बरेली में 500 और 1000 रुपए के जले हुए नोट पाए गए थे। कथित तौर पर एक कंपनी के कर्मचारी बोरियों में भरकर नोटों को लाए और उसके बाद उन्हें जलाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया, करेंसी नोटों को पहले फाड़ा गया, नष्ट करने की कोशिश की गई और फिर आग लगा दी गई थी।

इसे भी पढ़िए :  हिंसा के चलते दार्जिलिंग बंद, कई पर्यटक फंसे, सेना ने किया फ़्लैग मार्च
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse