गुजरात ने रचा इतिहास, मुंबई को हराकर पहली बार बना रणजी चैंपियन

0
रणजी ट्रॉफी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

गुजरात ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के पांचवें एवं अंतिम दिन शनिवार को मौजूदा विजेता मुंबई को पांच विकेट से मात देते हुए पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया है। गुजरात को जीत के लिए चौथी पारी में 312 रनों की दरकार थी। कप्तान पार्थिव पटेल (143) की अगुआई में गुजरात ने 89.5 ओवरों में पांच विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर ऐतिहासिक जीत हासिल की।

इसे भी पढ़िए :  रणजी ट्रॉफी में बने नए रिकॉर्ड, स्वप्निल गुगले ने तिहरा और अंकित बावने ने जड़ा दोहरा शतक

गुजरात इससे पहले 1950-51 में रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा था। गुजरात पहली बार फाइनल में होल्कर क्रिकेट टीम से हारा था और इ्त्तेफाक देखिए कि इस बार उसने होल्कर स्टेडियम में ही यह जीत हासिल की थी।

इसे भी पढ़िए :  गूगल पर सबसे अधिक सर्च की जाने वाली खिलाड़ी बनी सिंधू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse