97 पर्सेंट बैन करंसी बैंकिंग सिस्टम में लौटी, कालेधन पर कई चौंकाने वाले खुलासे

0
इनकम टैक्स
Prev1 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में उन रिपोर्ट्स को खारिज किया था, जिनमें 30 दिसंबर तक 97 पर्सेंट 500 और 1000 के पुराने नोट वापस आने का दावा किया गया था। अब उसके आधिकारिक आंकड़ों में ही यह बात सही साबित होती दिख रही है। आरबीआई की ओर से प्रचलित करंसी को लेकर जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक यह अनुमान सही है। इन आंकड़ों के अनुसार 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद सिर्फ 54,000 करोड़ रुपये के पुराने नोट वापस नहीं आए।

इसे भी पढ़िए :  अघोषित धन जमा करने वाले लोगों को मोदी सरकार देगी एक और मौका? ये है प्लानिंग

आरबीआई की ओर से आखिरी बार 19 दिसंबर को यह जानकारी दी गई थी कि नोटबंदी के बाद कितने पुराने नोट वापस लौटे हैं। हालांकि कितनी संख्या में नए नोट जारी किए गए हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। शुक्रवार को आरबीआई की ओर से जारी किए गए साप्ताहिक आंकड़ों में बताया गया है कि 6 जनवरी तक कुल 8.98 लाख करोड़ रुपये की करंसी सर्कुलेशन में थी। इसमें 500 और 2000 रुपये के नए नोटों के अलावा 100, 50, 20 और 10 रुपये की छोटी करंसी के नोट भी शामिल हैं। इनमें 500 और 1000 रुपये के वह पुराने नोट भी शामिल हैं, जो अभी बैंकिंग सिस्टम में वापस नहीं लौटे हैं।

इसे भी पढ़िए :  अंडरवर्ल्ड से जुड़े हो सकते हैं पारसमल लोढ़ा और रोहित टंडन के तार
Prev1 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse