सुप्रीम कोर्ट ने निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार बताया

0

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला दिया। कोर्ट ने कहा कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है और यह संविधान के आर्टिकल 21 (जीने के अधिकार) के तहत आता है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संवैधानिक बेंच ने सर्वसम्मति से यह फैसला किया।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- पीएम ने 65 देशों की यात्रा की, संसद को आजतक कुछ नहीं बताया

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में आधार कार्ड योजना की वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाएं लंबित हैं। याचिकाकर्ताओं की मुख्य दलील है कि आधार कार्ड के लिए बायोमेट्रिक रिकॉर्ड की जानकारी लेना निजता का हनन है।

इसे भी पढ़िए :  30 दिसंबर के बाद काले धन पर होगा एक और बड़ा हमला, इस बार ये लोग होंगे निशाने पर

वहीं, सरकार की यह दलील दे रही है कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार नहीं है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने तय किया कि आधार कार्ड की वैधता पर सुनवाई से पहले ये तय किया जाए कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है या नहीं।

इसे भी पढ़िए :  कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डी के शिवकुमार के घर आयकर विभाग ने मारा छापा, अहमद पटेल ने कहा बौखलाहट में है बीजेपी

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK