अंडरवर्ल्ड से जुड़े हो सकते हैं पारसमल लोढ़ा और रोहित टंडन के तार

0
रोहित टंडन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रवर्तन निदेशालय ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि नोटबदली और कालेधन को खपाने के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के वकील रोहित टंडन और कोलकाता के कारोबारी पारस मल लोढ़ा का कनेक्शन अंतररष्ट्रीय हवाला रैकिट से हो सकता है। ईडी ने यह भी संकेत दिया है कि इस अंतरराष्ट्रीय हवाला रैकिट का संबंध अंडरवर्ल्ड से भी हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में

टाइम्स नाउ के मुताबिक टंडन और लोढ़ा एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्डरिंग रैकिट का हिस्सा हैं। फिलहाल दोनों 2 जनवरी तक ईडी की रिमांड पर हैं। गुरुवार को दोनों की पेशी अदालत में हुई थी। ईडी उनसे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रहा है कि वे किस तरह इस रैकिट से जुड़े हुए थे और क्या इसमें कुछ और लोग भी शामिल हैं?

इसे भी पढ़िए :  2 बजे की 5 बड़ी खबरें, सबसे बड़ी खबरों के साथ..जरूर देखिए देश का सबसे छोटा न्यूज़ बुलेटिन

ईडी ने कोर्ट को बताया है कि दोनों के दफ्तर से कई कंप्यूटर और लैपटॉप जब्त किए गए हैं जिनकी फरेंसिक जांच की जा रही है। साथ ही कोर्ट को यह भी बताया गया कि ये लोग डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर कालेधन को सफेद करने में जुटे हुए थे। ईडी ने रिमांड पेपर्स में जोर देकर कहा है कि उसे इन दोनों के अंतरराष्ट्रीय हवाला कारोबार लिंक की भी जांच करनी है। ईडी के मुताबिक ये लोग वॉट्सऐप के जरिए बात किया करते थे।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नोएडा के बैंक और जनता का बुरा हाल देखिए - कोबरापोस्ट की खास पेशकश, IN-DEPTH LIVE
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse