‘चप्पलमार सांसद’ के समर्थन में आई शिवसेना, संसद में पूछा –कपिल पर क्यों नहीं हुई कार्यवाई

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

स्पीकर महाजन ने हंगामे पर कहा कि जनप्रतिनिधि के लिहाज से यह छवि ठीक नहीं है। उन्होंने शिवसेना सांसदों से कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलकर मामला सुलझाएं। गायकवाड़ के मुद्दे पर शिवसेना को संसद में समाजवादी पार्टी का भी साथ मिला। लोकसभा में जहां शिवसेना सांसद अडसुल ने इस मुद्दे को उठाया, वहीं राज्यसभा में समाजवादी पार्टी सांसद नरेश अग्रवाल ने इस मुद्दे को उठाते हुए गायकवाड़ पर बैन को एयरलाइन्स कंपनियों की दादागीरी करार दिया। अग्रवाल ने कहा, ‘गायकवाड़ पर बैन लगाकर एयरलाइंस अपनी दादागीरी दिखा रही हैं।’ शिवसेना के 6 सांसद लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से मुलाकात करने वाले हैं। शिवसेना सांसद स्पीकर से रविंद्र गायकवाड़ पर बैन के एयरलाइंस कंपनियों के फैसले को वापस लेने के लिए इस मुद्दे को सरकार के सामने उठाने की गुजारिश करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  पीएम की रैली से पहले रची गई ट्रेन हादसे की साजिश?

इससे पहले शुरुआती हिचक के बाद शिवसेना सोमवार को पूरी तरह अपने सांसद के बचाव में खड़ी हो गई। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दोपहर 3 बजे तक सारी दुकानें बंद करा दी। शिवसैनिकों ने बाइक रैली भी निकाली। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने गायकवाड़ पर बैन लगाने के लिए एयर इंडिया से माफी की मांग की है। गौरतलब है कि रविंद्र गायकवाड़ उस्मानाबाद से लोकसभा सांसद हैं। पिछले गुरुवार को गायकवाड़ ने एयर इंडिया के ड्यूटी मैनेजर को चप्पल से पीट दिया था, जिसके बाद एयर इंडिया ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। एयर इंडिया और 6 निजी एयरलाइन्स कंपनियों ने गायकवाड़ के हवाई सफर पर भी बैन लगा दिया है।

इसे भी पढ़िए :  छह अगस्त को पहली टाउनहाल बैठक के जरिए मोदी जुड़ेंगे नागरिकों से
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse