उत्तराखंड- अलकनंदा नदी खतरे के निशान से उपर, बद्रीनाथ यात्रा प्रभावित

0
फाइल फोटो

देहरादून:उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में शनिवार को भारी बारिश हुई जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ जबकि भूस्खलन के कारण पहाड़ से चट्टानों के गिरने के चलते बद्रीनाथ जाने वाला राजमार्ग बंद हो गया और तीर्थयात्रा बाधित हुई।

मौसम विभाग ने विशेषकर आपदा की आशंका वाले पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों सहित राज्य के पहाड़ी इलाकों में अगले 48 घंटों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। यहां मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आने, बादल फटने और भूस्खलन की संभावना जताई जा रही है। इसके मद्देनजर लोगों को चौकस रहने को कहा गया है।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह का बदरीनाथ और केदारनाथ का दौरा रद्द

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया, ‘‘हमें अगले 48 घंटे काफी सावधान रहने की जरूरत है जिसमें पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में कुछ घंटों के भीतर बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ घंटों तक होने वाली बहुत भारी बारिश के कारण बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की घटना हो सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान रहना चाहिए।’’ उन्होंने चारधाम यात्रियों को मौसम की चेतावनी का अनुसरण करने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी।

इसे भी पढ़िए :  पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम, सुर्खियां और बड़ी खबरें देखिए – GOOD MORNING COBRAPOST

देहरादून मौसम कार्यालय के निदेशक ने बताया कि 18 जुलाई से मौसम की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। ऋषिकेश से मिली एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रात भर हुई भारी बारिश के कारण गंगा में जलस्तर बढ़ गया है।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी ने कहा पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर चुप क्यों पीएम मोदी ?