उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने डाला वोट

0
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने डाला वोट

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन परिसर में वोटिंग शुरू हो चुकी है। पीएम मोदी, वैंकेया नायडू, योगी आदित्यनाथ, यूपीए के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी समेत सभी नेता अपना वोट डाल रहें है। शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। उसके ठीक बाद नतीजा भी घोषित कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  लालू प्रसाद यादव बोले, 'कब आएंगे 15 लाख, जनता को क्यों बुड़बक बना रहे हो, मोदी जी'

वोटिंग शुरू होने से पहले वैंकेया नायडू ने कहा, ”मैं किसी व्यक्ति विशेष या पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ रहा हूं, मैं उप-राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहा हूं. मैं सभी सांसदो को जानता हूं और वो मुझे जानते हैं. यही कारण है कि मैंने प्रचार भी नहीं किया है. मैंने सभी को चिट्ठी लिखी है जिस पर मुझे अच्छा रिस्पॉंस मिला है. मैं आश्वस्त हूं कि सभी लोग मुझे वोट करेंगे.

इसे भी पढ़िए :  विवेक ओबरॉय ने कहा, 'पीएम मोदी ने दांव पर लगाया अपना करियर, देश बन गया है इंस्टेंट नूडल्स'

गोपाल कृष्ण गांधी ने कहा है कि सारी पार्टियों को हमारी जनतांत्रिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, जिसका आधार जनता है. मुझे उम्मीद अपने बारे में नहीं देश के बारे में है.  उन्होंने कहा कि नीतीश जी विपक्ष के प्रत्याशी का साथ दे रहे हैं ये उनका निर्णय है और उनका अधिकार भी है. गांधी ने कहा है कि ये लड़ाई नहीं एक चुनाव है. उन्होंने बताया कि वह दिन भर पार्लियामेंट में रहेंगे.

इसे भी पढ़िए :  'मोदी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं' नोटबंदी के फैसले से जनता परेशान जरूर है, लेकिन पीएम मोदी के समर्थन में बसों में गूंज रहे हैं नारे। देखिए कोबरापोस्ट की खास कवरेज- IN-DEPTH LIVE

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK