14 साल की तंजीम ने है ठाना अबकी बार श्रीनगर में तिरंगा है लहराना

0
14 साल की तंजीम ने है ठाना अबकी बार श्रीनगर में तिरंगा है लहराना

अहमदाबाद की रहने वाली तंजीम मेरानी जिसकी चाहत है कि वो श्रीनगर में तिरंगा लहरा सके। वह मात्र 14 साल की छोटी बच्ची हैं जिसके हौसले हिमालय की पहाड़ की तरह बुलंद है,जिसने किसी भी परिस्थिति मे झुकना नहीं सीखा है। उसके इरादे फौलाद जैसे सख्त हैं। जम्मू-कश्मीर में रोजाना एनकाउंटर और प्रदर्शन के बीच तंजीम ने ठाना है कि वो इस बार रक्षा बंधन के दिन श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराएंगी।श्रीनगर का लाल चौक कश्मीरी अलगाववादियों और प्रदर्शनकारियों के हंगामें और आंदोलन का मुख्य केन्द्र है।

इसे भी पढ़िए :  आज देशभर में बंद रहेंगी 9 लाख से अधिक दवा की दुकानें, ऑनलाइन दवाओं की बिक्री का होगा विरोध

यहां हमेशा पुलिस और सुरक्षा बलों का पहरा रहता है। लेकिन इन खतरों को दरकिनार कर तंजीम ने वादा किया है कि वो अपने देश का झंडा यहां जरूर फहराएंगी और इसके लिए उन्हें किसी से पूछने की जरूरत नहीं है।मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली तंजीम ने पिछले साल भी श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराने का वादा किया था लेकिन उन्हें तब श्रीनगर एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  4500 डाॅक्टरों की हड़ताल खत्म, ....लेकिन 135 मरीजों की मौत के बाद

तंजीम मेरानी का कहना है कि अगर इस बार उन्हें लाल चौक जाने से रोका गया तो वे वहीं भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी।तंजीम के पिता का कहना है कि वे मानते हैं कि कश्मीर जाने का ये वक्त सही नहीं है, लेकिन वे पूछते हैं कि आखिर ऐसे कितने वक्त तक चलेगा कि हमें तिरंगा फहराने के लिए भी इंतजार करना पड़े। तंजीम के पिता के का कहना है कि किसी ना किसी को इस दिशा में कदम तो  उठाना ही पड़ेगा और वे अपनी बेटी के साथ है।

इसे भी पढ़िए :  तेलंगाना में अदालतों के 8000 कर्मचारी हड़ताल पर

Click here to read more>>
Source: nbt