‘कश्मीर में 95 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में भाग लेकर आतंकियों को दिया करारा जवाब’

0
मानव संसाधन मंत्रालय
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार(15 नवंबर) को कहा कि जम्मू कश्मीर में 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत छात्रों ने भाग लेकर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिए हैं और यह अपने आप में सर्जिकल हमला है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर : अभी मौज में रहेंगे अलगाववादी, सरकार नहीं करेगी सख्ती

जावडेकर ने कहा कि कश्मीर घाटी में पिछले कुछ महीने से स्कूल बंद थे और 30 प्रतिशत स्कूलों में आग लगा दी गई, लेकिन जम्मू, कश्मीर, लेह और लद्दाख से छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराकर आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए भारत को फिर किया आमंत्रित, भारत ने किया खारिज

इसे ‘भारत का जवाब’ करार देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश शिक्षा एवं प्रगति में विश्वास करता है और इसका संदेश यह है कि देश को तोड़ने के कोई भी प्रयास सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे बच्चों और उनके अभिभावकों पर गर्व है जो भारत की ताकत हैं। शिक्षा प्रगति का मार्ग है।

इसे भी पढ़िए :  नगरोटा में शहीद हुए मेजर के पिता की बातें सुनकर हर हिन्दुस्तानी का सीना गर्व से हो जाएगा चौड़ा

जावडेकर ने कहा कि हमने सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को देखा है और लेकिन छात्रों का यह जवाब शक्तिशाली सर्जिकल हमला है।