जायरा वसीम विवाद: मालिनी अवस्थी ने पूछा- ‘क्या आमिर की पत्नी को अब भारत छोड़ने का मन नहीं करता?’

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ की सहयोगी कलाकार जायरा वसीम विवाद में मंगलवार(17 जनवरी) को नई कड़ी जोड़ते हुए लोकगीत गायिका मालिनी अवस्‍थी ने आमिर खान की पत्‍नी किरण राव पर असहिष्णुता को लेकर हमला बोला। मालिनी अवस्थी ने अपने फेसबुक पोस्ट में सवाल पूछा है कि ‘कट्टरपंथियों और कश्मीर अलगाववादियों के निशाने पर आईं जायरा के खिलाफ बढ़ती ‘असहिष्णुता’ पर क्या आमिर की पत्नी को भारत छोड़ने का मन करता है या नहीं?’

इसे भी पढ़िए :  गृहमंत्री ने तोड़वाए महेश गिरि का अनशन, गिरि ने केजरीवाल को दी बहस की चुनौती

अवस्‍थी ने लिखा है कि ‘आमिर खान की दंगल की युवा अभिनेत्री जायरा वसीम कट्टरपंथियों के फिकरों के कारण वैसे ही परेशान थी, लेकिन जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ औपचारिक मुलाकात के बाद रिवायतन एक तस्वीर खिंचवाई और ट्विटर पर डाली, उसके बाद जायरा अतिशय आलोचना की शिकार हुई और उन्होंने घबरा कर वह तस्वीर डिलीट कर डाली और एक लम्बा माफीनामा लिखा पोस्ट किया है। ग़ौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती ने जायरा जैसी बेटियों को कश्मीर के लिए नई उम्मीद बताया है।

इसे भी पढ़िए :  रेलवे कर्मचारियों को किस यूनिफॉर्म में देखना चाहते हैं आप? प्रभु ने आपसे मांगी है राय

उन्होंने आगे लिखा मुहम्मद शमी, मुहम्मद कैफ के बाद अब जायरा का प्रसंग बढ़ती हुई कट्टरता और असहिष्णुता के जीते जागते उदाहरण हैं। जायरा अभी बहुत छोटी है, एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री का इस कट्टरता से घबरा कर बिना किसी गलती की माफी मांगना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन एक बात का मुझे जाती तौर पर इंतजार है…

…आमिर खान की ही खोज, बेहद होनहार जायरा के साथ हुए इस वाकये के बाद उनकी पत्नी किरण राव का अब क्या कहना है, यह भी आमिर खान बताएं. कश्मीर की एक मासूम बेटी के साथ दिखाई गई इस ‘असहिष्णुता’ पर उन्हें भारत छोड़ने का मन करता है या नहीं? प्रगतिशील किरण राव क्या सोचती हैं, यह आमिर खान देश को जरूर बताएं।

इसे भी पढ़िए :  वॉट्सऐप पर लगने वाली है लगाम, हाई कोर्ट ने की पहल

इस पोस्‍ट को फेसबुक पर काफी शेयर किया जा रहा है।

अगले स्लाइड में पढ़ें, क्या है पूरा मामला?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse